Move to Jagran APP

भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर एनसीपी ने 18 पार्षदों को पार्टी से निकाला

NCP ने महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निगम में नवनिर्वाचित 18 पार्षदों को शनिवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 09:13 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर एनसीपी ने 18 पार्षदों को पार्टी से निकाला
भाजपा के पक्ष में वोटिंग पर एनसीपी ने 18 पार्षदों को पार्टी से निकाला

मुंबई, प्रेट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निगम में नवनिर्वाचित 18 पार्षदों को शनिवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन पर मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आरोप है।

prime article banner

अहमदनगर निगम के कुल 68 में भाजपा के सिर्फ 14 पार्षद थे। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी बाबासाहेब वकाले एनसीपी पार्षदों के सहयोग से मेयर पद का चुनाव जीत गए। एनसीपी ने अहमदनगर के जिलाध्यक्ष को भी पद से हटा दिया है। 10 दिसंबर को हुए अहमदनगर नगर निगम के चुनाव में सबसे ज्यादा शिवसेना के 24 प्रत्याशी जीते थे।

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा, 'अहमदनगर निगम चुनाव में पार्टी के व्हिप का 18 पार्षदों ने उल्लंघन किया। उन्हें नोटिस जारी करते हुए इसके लिए कारण पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।' पाटिल ने कहा, इस मामले में अहमदनगर के जिलाध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने भी जवाब नहीं दिया।

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'यह सच है कि पार्षदों के निष्कासन के बाद अहमदनगर निगम में पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं रह जाएगा। पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करते हुए कोई उसे हाईजैक नहीं कर सकता इसलिए हमने यह सख्त निर्णय लिया।' उल्लेखनीय है कि पूर्व में पार्टी प्रमुख शरद पवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.