Move to Jagran APP

Jan Aashirvaad Yatra: मेरे खिलाफ बोलने वालों को प्रोन्नत करती है शिवसेना: नारायण राणे

Maharashtra केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना में जो भी मेरे खिलाफ बोलता है उसको प्रोन्नत किया जाता है। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा मैं महाराष्ट्र के हर जिले में जाऊंगा और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताऊंगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 07:06 PM (IST)
Jan Aashirvaad Yatra: मेरे खिलाफ बोलने वालों को प्रोन्नत करती है शिवसेना: नारायण राणे
मेरे खिलाफ बोलने वालों को प्रोन्नत करती है शिवसेना: नारायण राणे। फाइल फोटो

सिंधुदुर्ग, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने अपनी गिरफ्तारी को जन-आशीर्वाद यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास और अपशकुन बताते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना उन पार्टी नेताओं को उच्च पदों पर प्रोन्नत करती है, जो उनके खिलाफ बोलते हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, 'इस यात्रा के दौरान एक अपशकुन हो गया। अपने आपको राष्ट्रपति समझने वाले कुछ मंत्रियों ने मेरी गिरफ्तारी का आदेश दिया। वे मेरी यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे थे। शिवसेना में जो भी नारायण राणे के खिलाफ बोलता है, उसको प्रोन्नत किया जाता है।' उन्होंने कहा, 'मैं अपना काम करना जारी रखूंगा, मैं महाराष्ट्र के हर जिले में जाऊंगा और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताऊंगा।'

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार के खजाने में कुछ भी नहीं बचा है और लोगों को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'जन-आशीर्वाद यात्रा का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उन्होंने मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया और कहा कि आपको लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जाना है। मुंबई से शुरू हुई मेरी यात्रा का आज दसवां दिन है और आज में सिंधुदुर्ग में हूं। लोग यात्रा में विघ्न डालते रहे, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।'

महाराष्ट्र के गौरव का अपमान करने वालों का साथ दे रही भाजपा: संजय राउत

मुंबई, प्रेट्र। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को आश्चर्य जताया कि भाजपा नेतृत्व उन लोगों का समर्थन कर रहा है जो महाराष्ट्र के गौरव और आत्मसम्मान का अपमान करते हैं। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक ने अपने साप्ताहिक कालम में कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस और चंद्रकांत पाटिल के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे केंद्रीय नेताओं ने अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए कथित रूप से राणे को फोन किया था। राउत ने सवाल किया, 'अगर यह सच है तो महाराष्ट्र के आत्मसम्मान और गौरव का अपमान है। दिल्ली उन्होंने लोगों के समर्थन में क्यों खड़ी होती है जो महाराष्ट्र के गौरव और आत्मसम्मान का अपमान करते हैं?'

राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी टिप्पणी करने के लिए भाजपा सांसद राणे को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। राउत ने कहा, 'केंद्रीय मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने की बात करते हैं और भाजपा असहाय होकर देखती रहती है।' उन्होंने कहा कि अगर कोई सोचता है कि इस संबंध में कार्रवाई करना अपराध है तो यह संविधान का अपमान करने जैसा है। राउत ने कहा कि राणे के बेटों पूर्व सांसद नीलेश राणे और भाजपा विधायक नीतेश राणे ने ही अपने पिता के करियर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और उनके बेटों की वजह से फड़नवीस व चंद्रकांत पाटिल का भी यही हश्र होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.