Move to Jagran APP

Mumbai Weather: ठंड के आगोश में मुंबई, इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Cold weather in Mumbai उत्‍तर भारत के पहाड़ों की बर्फबारी ने मुंबई का मौसम भी ठंडा कर दिया है मुंबई में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया ठंडी हवा और सर्द हवाओं का यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 08:18 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:18 AM (IST)
Mumbai Weather: ठंड के आगोश में मुंबई, इस सीजन में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
मुंबई में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज

 मुंबई, मिड डे। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण देश के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। आमतौर पर शुष्‍क मौसम वाली मुंबई में भी तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो मौसम का न्यूनतम तापमान था।

loksabha election banner

 मौसम विभाग ने यह भी कहा कि ठंडी हवा और सर्द हवाओं का यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद नए साल की पूर्व संध्या के समय तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। सांताक्रूज़ वेधशाला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोलाबा वेधशाला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट 

 क्षेत्रीय मौसम केन्द्र के प्रमुख के एस केएस होसलिकर ने मिड-डे को बताया कि शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से नीचे आ गए हैं। "कोलाबा में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री नीचे है और सांताक्रूज़ सामान्य से -2 डिग्री कम है," उन्होंने कहा। "कोलाबा में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रूज़ 29.4 डिग्री है।" आईएमडी ने लगभग एक सप्ताह पहले अनुमान लगाया था कि उत्तरी मैदानी इलाकों से उत्तर की ओर चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण 28 और 29 दिसंबर को तापमान में गिरावट होगी।

पहली बार हुआ है ऐसा 

  होसलीकर के अनुसार महाराष्ट्र के ग्रामीण स्थानों पर काफी कम तापमान दर्ज किया जा रहा था,  लेकिन मुंबई के लिए 15 डिग्री सेल्सियस का कम तापमान दर्ज करना दुर्लभ है। राज्‍य के “जलगांव, मालेगांव, पुणे, आदि के मध्य महाराष्ट्र बेल्ट में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाता है… लेकिन मुंबई के लिए, इसका न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज करना दुर्लभ है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां तापमान 15 डिग्री तक गिर गया है। 24 घंटे तक मौसम ठंडा रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दहानू आदि में कम तापमान देखे जाने की संभावना है। बुधवार के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 31 दिसंबर या 1 जनवरी के आसपास कम तापमान की उम्मीद नहीं है।"

लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह 

ठंडे मौसम को देखते हुए मुंबईवासियों को सलाह दी गई है कि  “जो लोग सुबह काम के लिए या व्यायाम के लिए बाहर निकलते हैं, उन्हें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिये। बता दें कि मुंबई में कभी इतनी ठंड नहीं होती कि वहां के लोग गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। महाराष्ट्र में नागपुर जैसे अन्य स्थानों की तुलना में मुंबई में तापमान परिवर्तन बहुत तेजी से होता है। मुंबई में केवल दो या तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहता है और फिर सामान्‍य हो जाता है, यही वजह है कि तापमान में इस तरह के परिवर्तन के दौरान, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.