Mumbai Rains: मुंबई में तेज बारिश ने बढ़ायी मुश्किलें, जगह-जगह ट्रैफिक जाम; लोग परेशान
Mumbai weather Update मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने 17 जून तक राज्य में भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मुंबई, मिड डे। मुंबई और ठाणे में बुधवार को मध्यम से तीव्र बारिश का दौर जारी है। वहीं ठाणे और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में 17 जून तक भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस साल मानसून की शुरुआत इसकी आधिकारिक शुरुआत की तारीख से दो दिन पहले 9 जून को घोषित की गई थी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में 17 जून तक भारी बारिश का संकेत देते हुए एक येलो अलर्ट जारी किया है। इस साल मानसून की आधिकारिक शुरुआत की तारीख से दो दिन पहले 9 जून को मानसून की शुरुआत की घोषणा की गई थी।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai receives heavy rainfall this morning, some parts of the city face waterlogging. Visuals from Hindmata. pic.twitter.com/W94aQMaAVV— ANI (@ANI) June 16, 2021
गौरतलब है कि राज्य में बीते शनिवार को मानसून की पहली बारिश के कारण अभी अंधेरी सबवे, सांताक्रूज, सायन गांधी मार्केट, मिलन सबवे, दादर टीटी, ग्रांट रॉड, सायन रेलवे स्टेशन की पटरियां समेत मुंबई के सभी निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया था, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।
#WATCH | Rain lashes various parts of Mumbai this morning; visuals from Sion area#Maharashtra pic.twitter.com/rau8l18N1K— ANI (@ANI) June 16, 2021
इन राज्यों में भी दस्तक दे चुका है मानसून
देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे चुका है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में मानूसन की दस्तक के साथ ही पूर्वांचल के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब उत्तर प्रदेश में मानसून 15 दिन पहले ही पहुंच गया है।