Move to Jagran APP

Maharashtra: मुंबई में अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Maharashtra मुंबई पुलिस के मुताबिक वीडियो में गलत तरीके से लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया जाता है। तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:43 PM (IST)
Maharashtra: मुंबई में अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मुंबई में अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में तीन गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने शनिवार को बताया कि कुछ लड़के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं। ये कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है। मुंबई पुलिस इस संबंध में एक केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, वीडियो में गलत तरीके से लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया जाता है। तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे, जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है। अनुमान है कि इन चैनल ऑपरेटर्स को इससे कम से कम दो करोड़ की आमदनी हुई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इससे पहले पोर्न वीडियो के निर्माण और वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी की पब्लिसिटी करने वाली फर्म फ्लिन रेमेडियोज ने दावा किया कि उन्हें फर्जी फंसाया गया है। उसने कहा है कि गहना की कंपनी जीवी स्टूडियो द्वारा निर्देशित व प्रस्तुत वीडियो को ज्यादा से ज्यादा काम साहित्य की श्रेणी में रखा जा सकता है। अपनी स्टूडियो की बतौर प्रस्तुतकर्ता और निर्देशक उन्होंने सिर्फ वही फिल्में बनाई हैं, जिसकी कानून में अनुमति है। उन्हें निहित स्वार्थो और बदनाम करने के लिए फर्जी तौर पर फंसाया गया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई शाखा ने शनिवार को एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 100 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि आरोपित की पहचान जोगेश्वरी निवासी इब्राहिम मुजवार के रूप में हुई है। उसने यह मादक पदार्थ डोंगरी में रहने वाले आसिफ राजकोटवाल से खरीदी थी। जबकि आसिफ को कम मात्रा में चरस के साथ पकड़ा गया था।

मुंबई में अंधेरी पूर्व क्षेत्र में 27 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 104 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बताया कि इस मामले में आरोपित सलमान सत्तार शेख के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत केस दर्ज किया गया है। सलमान से पहले 28 किलो गांजा बरामद किया गया और पूछताछ के आधार पर अंधेरी पूर्व स्थित उसके घर से 76 किलो और गांजा बरामद किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.