Move to Jagran APP

Mumbai Local Train News: आम यात्रियों के लिए 1 फरवरी से शुरू हो रही है मुंबई लोकल ट्रेन, किए जा रहे हैं खास इंतजाम

Mumbai Local Train News मुंबई की लाइफलाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन एक फरवरी से शुरू हो रही है जिसे लेकर रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 07:52 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:15 AM (IST)
Mumbai Local Train News: आम यात्रियों के लिए 1 फरवरी से शुरू हो रही है मुंबई लोकल ट्रेन, किए जा रहे हैं खास इंतजाम
मुंबई लोकल ट्रेन सेवा 1 फरवरी से शुरू हो रही है

मुंबई, एएनआइ। मुंबई लोकल ट्रेन सेवा 1 फरवरी से शुरू हो रही है जिसे लेकर तैयारी चल रही है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि हमने कई टीमें बनाई हैं, ट्रेन के कैबिनों और यात्रियों के बैठने की जगह को साफ किया जा रहा है। प्रवेश और निकास बिंदुओं और टिकट बुकिंग काउंटर की संख्‍या बढ़ा दी गई है। भीड़ को  विनियमित करने के लिए हमारे कर्मचारी उपलब्‍ध रहेंगे।

loksabha election banner

समय में बदलाव

मुंबई की लाइफलाइन कहीं जाने वाले  मुंबई लोकल यहां के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यात्रा का एक बेहतर जरिया है जो समय से उन्‍हें उनके गंतव्‍य तक पहुंचाता है। हालांकि आम लोगों के लिए ट्रेन के टाइम को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन की पहली सेवा से सुबह 7 बजे तक,  दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से आखिरी ट्रेन तक उपलब्‍ध होगी। शेष समय ट्रेन केवल जरूरी सेवाओं-जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ केयरवर्कर्स और अन्‍य के लिए होगी उपलब्‍ध रहेगी।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के सबसे अधिक केस महानगर मुंबई और महाराष्‍ट्र में ही सामने आ रहे थे जिसे देखते हुए रेल सेवा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे खोला जा रहा है जिससे आम नागरिकों को सुविधा प्रदान की जा सके। 

 कोरोना महामारी को देखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अक्‍टूबर 2020  में  मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की छूट दी थी। जबकि इससे पहले, लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सेवाकर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को यात्रा की अनुमति दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर 2020 को रेलवे से गुजारिश की थी कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की इजाजत दे दी जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.