मंत्री पंकजा मुंडे स्कूटी से गिरी, सर में लगी चोट
ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शुक्रवार शाम स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। सर में चोट लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां कुछ घंटे रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।
मुंबई। महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शुक्रवार शाम स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। सर में चोट लगने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां कुछ घंटे रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी। फिलहाल पंकजा की हालत स्थिर है, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
जानकारी के मुताबिक पंकजा मुंडे शुक्रवार शाम मुंबई के रॉयल स्टोन इलाके की सरकारी कालोनी में स्कूटी चला रही थीं। इस दौरान उनका बेटा आर्यमान भी उनके साथ था। तेज रफ्तार स्कूटी में अचानक ब्रेक लगाने के कारण पंकजा फिसल गई और उनके पैर और सर में गंभीर चोट लगी।इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक पंकजा की तबियत फिलहाल ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। चोट लगने के कारण पंकजा ने आज की सभी शासकीय बैठकों को रद्द कर दिया है। पंकजा मराठी साहित्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए पुणे आने वाली थीं, लेकिन अब उनका पुणे दौरा भी रद्द माना जा रहा है।