मुंबई के घाटकोपर में गोदाम में लगी भीषण आग, आठ दमकल वाहन मौके पर
Mumbai Fire News मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 02:00 PM (IST)
मुंबई, एएनआइ। मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में एक गोदाम (Godown) में सोमवार सुबह आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस गोदाम में फर्नीचर का कबाड़ रखा हुआ था। आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारण के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Fire breaks out a godown in Ghatkopar area of Mumbai; eight fire engines rushed to the spot pic.twitter.com/tij8fX23sZ
— ANI (@ANI) January 3, 2022
बता दें कि घाटकोपर मुंबई का एक घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में आग ज्यादा दूर तक न फैल सके इसके लिए दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की जल्द से जल्द कोशिश की जा रही है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआइ की ओर से जारी किए गए वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण लगी है। आग से निकला काला धुंआ आकाश में ऊंचाई तक उठता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुंबई के विले पार्ले में भी एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इसी बीच मुंबई के उपनगरीय पवई में एक कार शोरूम के गैरेज में आग लग गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। पवई के साकी विहार रोड स्थित ‘साई ऑटो हुंडई शोरूम’के गैरेज में बीते दिनों आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों, पानी के टैंक और दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें