Move to Jagran APP

महाराष्ट्र परिवहन निगम की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पूरे राज्य में महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की लगभग 17 हजार बस और एक लाख कर्मचारी हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 12:15 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 12:15 PM (IST)
महाराष्ट्र परिवहन निगम की अनिश्चितकालीन हड़ताल
महाराष्ट्र परिवहन निगम की अनिश्चितकालीन हड़ताल

मुंबई, जेएनएन। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट  कारपोरेशन के कर्मचारी सोमवार मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर गए हैं। कर्मचारियों के धमकी दी है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक वो हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। पूरे राज्य में महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की लगभग 17 हजार बस और एक लाख कर्मचारी हैं।

loksabha election banner

दिवाली का त्योहार नजदीक ऐसे में हड़ताल के चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने हड़ताल के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

यह भी पढ़ें: तेजस का खाना खाने से 26 यात्री बीमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.