महाराष्ट्र में सीएम पद पर खींचतान, विनय कोरे के बाद भाजपा को और विधायक का समर्थन
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान के बीच शाहुवाडी विधायक विनय कोरे ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर भाजपा को अपना समर्थन दिया है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी के बीच, जन सुराज्य पार्टी के नेता और शाहुवाडी विधायक विनय कोरे के बाद चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन दिया।
जन सुराज्य पार्टी के नेता विनय कोरे ने 27,000 से अधिक मतों से शिवसेना के सत्यजीत बाबासाहेब पाटिल सरुदकर को हराकर शाहूवाडी सीट जीती थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि भाजपा अगले पांच साल के लिए शिवसेना के साथ एक स्थिर सरकार का नेतृत्व करेगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा भाजपा पांच साल तक महायुति (गठबंधन) की स्थिर और कुशल सरकार का नेतृत्व करेगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार होगी। भाजपा अध्यक्ष ने इस बात क पुष्टि की है कि शिवसेना को सीएम पद देने पर कुछ भी तय नहीं किया गया है।
भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया और पूर्व 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। चुनावी नतीजों के बाद से शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा प्रस्तावित 50:50 के फार्मूले को लागू करने को लेकर अड़ी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले युवा स्वाभिमानी पार्टी के रवि राणा, निर्दलीय विधायक गीता जैन, महेश बलड़ी, राजेंद्र राउत, और विनोद अग्रवाल ने सीएम फडणवीस से मिलकर समर्थन का ऐलान कर दिया था। इन विधायकों के समर्थन के साथ ही भाजपा को 111 विधायकों का समर्थन हासिल है।
Malegaon 2008 blast case: आरोपी समीर कुलकर्णी को उनकी आवास पर दी गयी सुरक्षा
नहीं थम रहा निर्दोष लोगों की हत्या का सिलसिला, नाती ने नानी का दबाया गला