Move to Jagran APP

Lockdown 5.0: महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे

Lockdown 5.0 महाराष्ट्र में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 07:01 PM (IST)
Lockdown 5.0: महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
Lockdown 5.0: महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे

मुंबई, एएनआइ। Lockdown 5.0: महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा।

loksabha election banner

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, आठ जून से सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10 फीसद तक अटेंडेंस के साथ काम कर सकते हैं। शेष व्यक्ति घर से काम कर सकते हैं; जिले के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि एक जिले से दूसरे जिले में बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां, आतिथ्य सेवाएं, शॉपिंग मॉल, नाई की दुकानें, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर राज्य भर में बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में 91 पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26 मृत्यु के साथ 2,416 हो गई है। 1421 मामले सक्रिय हैं।

लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटने वाले कामगारों को महाराष्ट्र लौटने पर खुद का पंजीकरण कराना होगा। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को यह कहा। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के पास पर्याप्त श्रम शक्ति है।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री देसाई ने कहा कि प्रवासी कामगार सिर्फ अपने कपड़ों में ही गृह राज्यों को लौटे हैं। कुछ समय बाद वे लौट सकते हैं। अपने उद्योगों को सौंपने के लिए वर्तमान में हमारे पास पर्याप्त श्रम शक्ति है। लेकिन दूसरे राज्यों से कामगार यदि लौटना चाहते हैं तो उन्हें यहां अपना नाम पंजीकरण कराना होगा। श्रम मंत्री शिवसेना के नेता हैं।

इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 रोगियों के लिए चिकाल्थना में स्थापित विशेष अस्पताल और औरंगाबाद में मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में जांच प्रयोगशाला का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला इस बात का भी अध्ययन करेगा कि कोरोना वायरस रोगियों की सेवा करते हुए कोविड योद्धा उसके संक्रमण से कैसे बचे रह सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.