मराठा आरक्षण मुद्दे पर मुख्यमंत्री फडणवीस की बैठक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा आरक्षण के मुद्दे के संबंध में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
मुंबई, जेएनएन। महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर मराठा आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। मराठा आंदोलनकारी जगह-जगह तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, बुधवार को आरक्षण के लिए जेल भरो आंदोलन भी किया गया। आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने लोगों से शांति की अपील की है।
मराठा आरक्षण के बारे में चर्चा करने के लिए बीजेपी की विशेष बैठक आज विधानभवन में बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में होगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटिल के भी इस बैठक में उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने पिछले कुछ दिनों से मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में हो रही हिंसा एवं आत्महत्याओं को निराशाजनक बताया था। फडऩवीस ने कहा था किलोगों को यह समझना चाहिए कि दिया जाने वाला आरक्षण कानूनी पैमाने पर भी सही उतरना चाहिए। इससे 1992 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। हमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को मिल रहे आरक्षण में छेड़छाड़ किए बगैर मराठा समाज को आरक्षण देना है। इस मुद्दे पर हमसे अध्यादेश लाने की मांग की जा रही है। यह लाया भी जा सकता है। लेकिन यह कोर्ट में टिकेगा नहीं।