Move to Jagran APP

Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले की 10वीं बरसी, शहीदों की दी गयी श्रद्धांजलि

Mumbai Terror Attack 26/11. मुंबई आतंकी हमले की 10वीं बरसी पर आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने 26/11 पुलिस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 11:33 AM (IST)
Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले की 10वीं बरसी, शहीदों की दी गयी श्रद्धांजलि
Mumbai Terror Attack: मुंबई हमले की 10वीं बरसी, शहीदों की दी गयी श्रद्धांजलि

 मुंबई, एएनआइ। मुंबई हमले (26/11) की 10वीं बरसी पर आज आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों काे आज श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दक्षिण मुंबई के मुंबई पुलिस जिमखाना में 26/11 पुलिस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे उन पर जांबाज पुलिसकर्मियों पर गर्व है और उन्हें बेहतर उपकरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है।

loksabha election banner

 

श्रद्धांजलि समारोह में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, मुंबई पुलिस आयुक्त जलियो रिबेरो, राज्यपाल सी विद्यासागर समेत कई वरिष्ठ और पूर्व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए दस आतंकियों ने मासूमों की हत्या कर आतंक का नंगा नाच दिखाया था। आज इस आतंकवादी हमले की 10वीं बरसी है। मुंबई की सड़कें और वीटी स्टेशन और ताज होटल समेत दूसरी जगहें आज भी इस हमले की कहानी बयां करती दिखाई देती हैं। मुंबई के लिए वह काली रात थी। दस आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 166 मासूम लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले को अंजाम देने वालों में से महज एक को ही जिंदा पकड़ा जा सका, जिसका नाम था अजमल कसाब।

हमले के करीब चार वर्ष बाद 21 नवंबर, 2012 को पुणे के यरवडा जेल में सुबह साढ़े सात बजे आतंकी अहमल कसाब को फांसी दे दी गई। लेकिन इस हमले की साजिश रचने वाले आतंकी आज भी पाकिस्तान में खुले घूम रहे हैं। इनका सबसे बड़ा चेहरा आतंकी हाफिज सईद है जिसको पाकिस्तान की जेल से एक दिन पहले ही रिहा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात के जरिए इस दिन को याद किया और आतंकवाद को न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.