Maharashtra: औरंगाबाद के सिडको एन 1 इलाके में घुसा तेंदुआ, मचा हडकंप
औरंगाबाद के सिडको एन 1 इलाके में तेंदुए के घुसने से पूरे इलाके में हडकंप तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे।
औरंगाबाद, एएनआइ। महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सिडको एन 1 इलाके में सोमवार सुबह एक तेंदुए के घुसने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। सूचना मिलते ही तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं।
गौरतलब है की वन्य जीव तेंदुए की शहरी इलाके में आने की घटनायें आये दिन होती रहती हैं, अभी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के बड़ायला माताजी गांव में तेंदुए के घर में घुसने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया था। जब गांव के लोगों ने लट्ठ से हमला कर तेंदुए को वहां से भगाने की कोशिश की तो उसने दो लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
तेंदुए को पकडऩे के लिए जाल बिछाया गया था। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय नाथूलाल पाटीदार के का घर खेत में ही है, सुबह तकरीबन 7 बजे एक तेंदुआ पीछे के रास्ते से वहां आ गया। उस समय घर पर मौजूद लोगों ने उस पर लट्ठ से हमला शुरु कर दिया और तेंदुए को भगा दिया। तेंदुआ भाग रहा था कि अचानक नाथूलाल उसके सामने आ गया और उसने नाथूलाल पर हमला कर दिया। तेंदुए के जानलेवा हमले से नाथूलाल बुरी तरह घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उसके बाद तेंदुआ घर के पीछे स्थित मवेशियों के बाड़े में घुस गया। जब इसकी जानकारी भेरूलाल को लगी तो वह मवेशियों के बाड़े में तेंदुए को देखने पहुंच गया। गुस्साये तेंदुए ने उस पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को जाल में फंसाकर कैद कर लिया।
इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती,सीएम का बड़ा ऐलान