Move to Jagran APP

स्काई डाइविंग कर महिला ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए भारतीय महिला शीतल राणे महाजन ने तिरंगे के साथ 5000 फीट की ऊंचाई से हवा में गोता लगाया।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 04:39 PM (IST)
स्काई डाइविंग कर महिला ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्काई डाइविंग कर महिला ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुंबई, आइएएनएस। एक भारतीय महिला शीतल राणे महाजन ने देश को 72वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई अनोखे अंदाज में दी। वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित शीतल ने इसके लिए फिनलैंड को चुना। उन्होंने फिनलैंड में भारतीय समुदाय की उपस्थिति में बुधवार को तिरंगे के साथ 5000 फीट की ऊंचाई से हवा में गोता लगाया।

loksabha election banner

पुणे निवासी और दो बच्चों की मां शीतल राणे महाजन ने बताया कि स्काई डाइविंग के लिए उन्होंने हेलसिंकी से 100 किमी दूर ऊटी स्काई डाइविंग सेंटर को चुना। शीतल के मळ्ताबिक यह प्रयास 100 सेकेंड में पूरा हो गया। उनके हाथों में तिरंगा हेलसिंकी में भारतीय राजदूत वानी राव ने थमाया। फरवरी में शीतल ने थाइलैंड के पट्टाया में 13000 फीट की ऊंचाई से (महाराष्ट्रियन नौ गज साड़ी) के साथ गोता लगाया था। उनके नाम 18 राष्ट्रीय और छह अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं। 

चीन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी हुआ झंडारोहण

चीन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित कई देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बीजिंग में भारतीय दूतावास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेलबर्न में बड़ी संख्या में लोग झंडारोहण में शामिल हुए। इस मौके पर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल भारतीय समुदाय को बधाई दी। 

पोलैंड में राजदूत ने फहराया तिरंगा

पोलैंड की राजधानी वारसा में स्वतंत्रता दिवस की अलग गर्मजोशी दिखाई दी। पहले भारतीय समुदाय ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर नए राजदूत तेवांग नामग्या ल को बधाई दी। बाद में नामग्याल ने झंडा फहराया। उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश पढ़ा। 

नीदरलैंड में भी दिखा आजादी का जश्न

 स्वतंत्रता दिवस पर नीदरलैंड की राजधानी द हेग में 600 से अधिक भारतीय समुदाय के लोग राजदूत के सरकारी आवास ‘इंडिया हाउस’ पर एकत्र हुए और फिर तिरंगा फहराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.