Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण की ओर भैयाजी जोशी का इशारा

भैयाजी जोशी ने कहा कि निकट भविष्य में एक और सांस्कृतिक प्रतीक का निर्माण अयोध्या में होता दिखाई देगा।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 08:12 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण की ओर भैयाजी जोशी का इशारा
राम मंदिर निर्माण की ओर भैयाजी जोशी का इशारा

मुंबई, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह भैयाजी जोशी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस प्रकार कुछ वर्ष पहले एक सांस्कृतिक प्रतीक का निर्माण सोमनाथ में हुआ है, उसी प्रकार निकट भविष्य में एक और सांस्कृतिक प्रतीक का निर्माण अयोध्या में होता दिखाई देगा।

loksabha election banner

भैयाजी जोशी के अनुसार, भारत मृत्युंजय है, कभी समाप्त होने वाला नहीं है। हमारी आस्था पर आक्रमण हुए, लेकिन आस्था जीवित है। कई मंदिर तोड़े गए, लेकिन मंदिरों का निर्माण समाप्त नहीं हुआ। इसी तरह रामायण, महाभारत और वेद जलाने से उनके संदेश नहीं जलते। उन्होंने कहा कि तर्क विफल होते हैं, आस्था को विफल नहीं किया जा सकता। भैया जी ने कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए भी कहा कि राम मंदिर हमारे एजेंडे पर है। सरकार को इसके रास्ते में आने वाले सभी अवरोध दूर करने चाहिए। अवरोध दूर होते ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। सवर्ण संगठनों द्वारा गुरुवार को आहूत भारत बंद पर संघ के रुख के बारे में पूछे जाने पर भैयाजी जोशी ने कहा कि हम किसी भी तरह की संकुचित मानसिकता का विरोध करते हैं। संघ ऐसी किसी भी मानसिकता में यकीन नहीं करता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.