मुंबई लोकल ट्रेन से पति ने पत्नी को दिया धक्का, महिला की मौत; दो माह पहले ही हुई थी शादी
मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को उसके पति ने धक्का दे दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 26 सल थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुंबई, पीटीआइ। मुंबई लोकल ट्रेन से एक महिला को उसके पति ने धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय महिला अपनी पति के साथ यात्रा कर रही थी वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी कि तभी उसके पति ने उसे चलती हुई ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना चेंबूर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच की है, महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो माह पहले ही हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई महिला की दो माह पहले ही शादी हुई थी, दोनों मजदूरी करके गुजारा करते थे और मानखुर्द इलाके में रहते थे। पीड़िता की ये दूसरी शादी थी उसकी पहली शादी से एक सात वर्षीय बेटी भी है। घटना के समय उसकी बेटी भी साथ में थी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा। उन्होंने कहा कि दंपति कोच के दरवाजे पर खड़े थे और दरवाजे के पास लगे एक पोल को पकड़ा हुआ था।
पति ने दिया धक्का
महिला जैसे ही चलती ट्रेन से बाहर की झुक गई उसके पति ने तुरंत उसे धक्का दे दिया जिससे वह पटरियों पर गिर पड़ी। ट्रेन जब गोवंडी स्टेशन पर रुकी तो कोच में मौजूद एक महिला कम्यूटर नीचे उतरी, ये महिला युगल की गतिविधियों को काफी देर से देख रही थी। महिला ने रेलवे को इस घटना के बारे में सूचित किया।
प्राथमिकी दर्ज
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और घटनास्थल पर ले गई, जहां उसकी पत्नी घायल और बेहोश पड़ी थी। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रवेश से पहले मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह सत्यापित करने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय आरोपी किसी प्रकार के नशीले पदार्थ के प्रभाव में तो नहीं था। पीड़िता की बेटी को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था।