Maharashtra: आश्रम से सात लाख का गुटखा जब्त
Gutkha seized. आश्रम से सात लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है। घटना महाराष्ट्र में जालना के रोहिलागढ़ गांव की है।
जालना (महाराष्ट्र), प्रेट्र। Gutkha seized. महाराष्ट्र में पुलिस ने बुधवार को जालना के रोहिलागढ़ गांव के एक आश्रम से सात लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है।
अंबाद थाना प्रभारी अनिरुद्ध नांदेड़कर ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 46 पेटी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल अवैध भंडारण और वितरण के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने आश्रम के केयरटेकर के रूप में संदिग्ध की पहचान की है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि गुटखा, तंबाकू, जर्दा, खैनी, पान मसाला आदि की बिक्री और खपत पर महाराष्ट्र में 2012 से प्रतिबंध लगा हुआ है।
दूसरी ओर, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है। राज्य में लगातार चौथे दिन भी दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। बुधवार को 2,250 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,297 हो गई है। अब तक 1,390 लोगों की जान भी जा चुकी है। दिल्ली में 11 से ज्यादा संक्रमितराजधानी दिल्ली लॉकडाउन से अभी पूरी तरह से खुली भी नहीं है कि नए मामलों में तेज वृद्धि हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच सौ के आस पास नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को तो रिकॉर्ड 537 नए मामले सामने आए। एक दिन में इससे पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा 500 नए केस मिले थे। इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11,088 पर पहुंच गई है।
हर बार कोरोना के मामलों को बढ़ाने में महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में मुख्य वजह बने। कोरोना के खिलाफ जंग में इन राज्यों ने देश की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को पांच हजार में से करीब चार हजार नए मामले इन्हीं चार राज्यों में सामने आए हैं। बुधवार को तो दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा 537 नए केस मिले। और 143 लोगों की जान भी गई है।