महाराष्ट्र सरकार का रेलवे से अनुरोध, क्या लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं ये लोग
Mumbai Local Train News महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा करने के लिए रेलवे से अनुमति मांगी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, उच्च न्यायालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय रेलवे द्वारा लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोकल ट्रेन सेवा बंद कर दी गई थी। बीती 15 जून से ये सेवा पुन: शुरु कर दी गई थी। लेकिन रेलवे ने केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ें लोगों को ही इसमें यात्रा की अनुमति दी थी। आम यात्रियों को इसमें यात्रा की इजाजत नहीं दी गई थी, लोगों से ये भी कहा गया था कि स्टेशन पर भीड़ न लगायें।
मुंबई में 15 जून से शुरु हुई ये सेवा कुछ चुनिंदा रूट्स पर नियम व शर्तों के साथ शुरु की गई थी। राज्य सरकार द्वारा चिन्हित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही इन ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। सुबह 5:30 बजे से 15 मिनट के अंतराल के साथ यह ट्रेनें रात 11:30 बजे तक चलायी जा रही हैं।
अधिकतर ट्रेन चर्चगेट और विरार के बीच चलायी गई हैं जबकि कुछ ट्रेन दहानु रोड तक भी चल रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में आवश्यक सेवाओं से जुड़े करीब सवा लाख लोग इन ट्रेनों में सफर कर रहे हैं लेकिन जिनके पास यात्रा-पास है, वही लोग भी यात्रा कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन आने पर यात्रियों के पास व आइडी चेक किये जाते हैं पूरे सफर में शारिरिक दुराव का विशेष ख्याल रखा जाता है। भीड़ से बचने के लिए 1200 यात्रियों वाली ट्रेन में 700 लोगों को ही यात्रा की इजाजत दी गई है।
Mumbai Taj Hotel Attack: पाकिस्तान से मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ायी ताज होटल की सुरक्षा
महाराष्ट्र सरकार का रेलवे से अनुरोध, क्या लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं ये लोग