महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एआर अंतुले के बेटे ने थामा शिवेसना का दामन
AR Antulays son joins Shiv Sena महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एआर अंतुले के पुत्र नावेद अंतुले शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 11:18 AM (IST)
मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एआर अंतुले के पुत्र नावेद अंतुले ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। नावेद के शिवसेना में शामिल होने से रायगढ़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से एनसीपी प्रत्याशी सुनील तटकरे की परेशानी बढ़ जाएगी। रायगढ़ सीट से शिवसेना ने केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को चुनाव मैदान में उतारा है।
पिछले चार दिनों के दौरान अंतुले दूसरे मुस्लिम नेता हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ी है। इससे पहले औरंगाबाद जिले के सिलोढ़ से विधायक अब्दुल सत्तार ए नबी ने लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से किनारा कर लिया था। हालांकि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें