Fire In Nashik: महाराष्ट्र की फैक्ट्री में भीषण आग
Fire In Nashik. महाराष्ट्र में नासिक के सतानपुर इलाके में वीरवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकर की 10 गाड़ियां पहुंची हैं।
मुंबई, एएनआइ। Fire In Nashik. महाराष्ट्र में नासिक के सतानपुर इलाके में वीरवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकर की 10 गाड़ियां पहुंची हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में कई लोग फंसे हुए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
सूत्रों के मुताबिक, कई लोग आग लगने के कारण गोदाम में फंसे हुए हैं। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि गोदाम में कितने लोग फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने की कोशिश हर तरह की जा रही है। अभी तक आग से किसी तरह के जान मामल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोग और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग की लपटे और धुंआ के गुबार से अफरातफरी मच गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बुधवार को ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए छह से अधिक फायर टेंडर को कार्रवाई में लगाया गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई के नेपियन सी रोड पर मंगलवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर एक दस मंजिला रिहायशी इमारत की छठीं मंजिल पर आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिल पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
इससे पहले 21 अप्रैल को मुंबई नागपाड़ा में बेलासिस रोड पर रिपन होटल में भी भीषण आग लग गई थी, हालांकि जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया था। होटल की इस इमारत में 27 लोग फंसे हुए थे उन्हें भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बता दें कि इस होटल के लॉजिंग रूम में आग लगी थी, और आग की सूचना मिलते ही फायर फाइटिंग ऑपरेशन चालू हो गया था। जिसका प्रयोग कोरोना रोगियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए किया गया था।