Fire In Mumbai: बांद्रा की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, एक की मौत
Fire In Mumbai मुंबई में गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के बांद्रा में एक आवासीय इमारत में गुरुवार तड़के आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। आग की सूचना के मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी थी। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में आज (गुरुवार) आग लगने की ये दूसरी घटना है, पुणे के वदरवाड़ी इलाके में भी तड़के आग लगने से 15 झोपडिय़ा जलकर स्वाह हो गयी थीं। ये आग सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण हुई थी।
नवी मुंबई के अस्पताल में आग
बीते बुधवार को भी नवी मुंबई ने नेरुल इलाके में डी वाई पाटिल अस्पताल में भीषण आग लग गयी थी। जिसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो ये आग बड़ी घटना का रूप भी ले सकती थी।