Move to Jagran APP

मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Milind Deora. मुंबई साउथ से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:57 PM (IST)
मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज
मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज

मुंबई, एएनआइ। चुनाव में झूठा बयान देने व दो समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने के आरोप में मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

इससे पहले महाराष्ट्र में मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी।

लोकसभा चुनाव में मुकेश अंबानी और बैंकर उदय कोटक ने मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है। मुकेश अंबानी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करना इसलिए हैरान कर रहा है, क्योंकि उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर हैं। राहुल राफेल सौदे में अनिल पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हैं। उनके जरिये वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी घेराबंदी करते हैं। राहुल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे में 30.000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिए।

कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी उनका प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी कहते हैं, 'मिलिंद साउथ मुंबई के लिए सबसे सही शख्स है..मिलिंद को बांबे संसदीय सीट के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ताने-बाने की गहरी समझ है।' मिलिंद देवड़ा ने समर्थन के लिए मुकेश अंबानी और उदय कोटक के साथ ही सभी वर्गों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। देवड़ा यहां से दो बार सांसद रहे हैं। देवड़ा का मुकाबला शिव सेना के अरविंद सावंत से है। 2014 के चुनाव में सावंत ने देवड़ा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.