Mumbai Fire News: मुंबई के साकीनाका इलाके में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर
Mumbai Fire News मुंबई के कुर्ला पश्चिम में मंगलवार सुबह साकीनाका इलाके के पास गोदाम में आग लग गई आग बुझाने के लिए कई दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 11:01 AM (IST)
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के करीब साकीनाका इलाके के पास खादी नंबर 3 के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH Mumbai: Fire breaks out in a godown at Khadi No.3 near Sarvodaya Hotel in Kurla West. Fire tenders currently present at the spot. pic.twitter.com/UorSQy8CjT
— ANI (@ANI) November 17, 2020
मिली जानकारी के अनुसार बेहद तंग और संकरी गलियों वाले इस इलाके में मजदूर और कामगार वर्ग के लोग रहते हैं। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने का हरसंभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को मुंबई के बाइकुला इलाके में भी एक रेस्तरां में आग लग गई थी, ये आग लेवल-1 की बतायी गई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल के चार वाहनों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी।
भिवंडी की पावरलूम यूनिट में आग
महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी इलाके में शुक्रवार सुबह एक पावरलूम यूनिट में आग लग गई थी। आग की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझा दिया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी, आग लगने के कारणों के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं मिल पायी थी। भिवंडी इलाके को महाराष्ट्र के पावरलूम सेंटर के तौर पर पहचाना जाता है। ठाणे के भिवंडी में देश भर की कई बड़ी नामी कंपनियों के वेयरहाउस भी हैं। यहां पर लगी आग कभी भी बड़ी मुसीबत को निमंत्रण दे सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें