Move to Jagran APP

मुंबई के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल, ट्रेनों ने भी पकड़ी रफ्तार

Mumbai Power Cut मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण सुबह से ही इलेक्ट्रिक सप्‍लाई पूरी तरह से बाधित थी लेकिन अब अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल कर दी गयी है और सुबह से ठप पड़ी ट्रेन सेवा को भी बहाल कर दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 03:02 PM (IST)
मुंबई के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल, ट्रेनों ने भी पकड़ी रफ्तार
मुंबई में ग्रिड फेल, ट्रेन सेवा भी बाधित

मुंबई, एएनआइ। ग्रिड फेल होने के कारण सुबह से ठप पड़ी मुंबई ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली आ चुकी है, सुबह से ठप पड़ी ट्रेन सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्‍पतालों में बिजली की सप्‍लाई चालू कर दी गयी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि मुंबई में बिजली की आपूर्ति को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है, 2000 मेगावाट में से लगभग 1900 मेगावाट बहाल हो गयी है, शेष जल्द ही बहाल हो जाएगी। राष्ट्रीय ग्रिड ठीक है, समस्या राज्य ग्रिड के कुछ हिस्सों में थी। 

loksabha election banner

मध्य रेलवे सीपीआरओ के अनुसार हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। हम CSMT- कल्याण, CSMT- कर्जत / कसारा के बीच सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया, और आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर विनियमित किया गया। मुंबई सेंट्रल मेन लाइन ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयी है।

मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट- 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

 

 आपातस्थिति के लिए बीएमसी ने जारी किये फोन नंबर 

बृहन्मुंबई नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर जारी किये हैं, बीएमसी का कहना है कि मुंबई क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की विफलता के कारण, निवासियों से अनुरोध है कि आपात स्थिति के मामले में 022-22694727, 022-226947725 और 022-22704403 पर कॉल करें।

रेलवे स्‍टेशनों पर फंसे यात्रियों को है ट्रेन का इंतजार 

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ग्रिड फेल होने के बाद बिजली आउटेज के कारण मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी है, "हम सुबह 10:00 बजे से यहां फंसे हुए हैं।" बिजली कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस संबंध में बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी द़वारा जारी ट्वीट में कहा गया है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने कारण शहर में बिजली सप्‍लाई करने में रुकावट आ रही है। नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली पूरी तरह से ठप हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से अधिक समय लग सकता है। कोरोना महामारी से कराह रहे लोगों के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में फिलहाल पावर बैकअप के जरिये काम चल रहा है।

सोशल मी‍डिया पर शेयर हो रही हैं तस्‍वीरें  

मुंबई एक ऐसा शहर है जिसमें 24 घंटे बिजली रहती है ऐसी जगह अगर बिजली अचानक ठप हो जाये तो यहां रहने वाले लोगों का क्‍या हाल हो रहा होगा आप समझ सकते हैं। सुबह का समय होने के कारण घर का हर काम प्रभावित हो रहा है परेशान लोग सड़कों पर उतर आये और बिजली कब तक आयेगी पता लगाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिजली आने में थोड़ा समय लग सकता है। ट्विटर पर भी मुंबई की बिजली अचानक गुल होने पर मुंबई ट्रेंड कर रहा है। युवा वर्ग इसे लेकर मीम्‍स बना रहा है और शेयर कर रहा है। बिजली के कारण घरों और रेलवे स्‍टेशन पर फंसे लोग लगातार सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं। 

 यह भी देखें: पूरी मुंबई की बिजली गुल, लोकल ट्रेनों में फंसे हजारों यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.