अभिनेत्री जायरा वसीम से विमान में छेडख़ानी करने वाला गिरफ्तार
विस्तारा एयरलाइंस ने अभिनेत्री से माफी मांगते हुए घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दी है।
मुंबई, प्रेट्र/आइएएनएस। 'दंगल' फेम अभिनेत्री जायरा वसीम से शनिवार रात दिल्ली से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में छेडख़ानी की घटना के तूल पकडऩे के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी शख्स विकास सचदेव (39) को गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई में अंधेरी का रहने वाला है। वहीं, विस्तारा एयरलाइंस ने अभिनेत्री से माफी मांगते हुए घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप दी है।
अभिनेत्री ने अपने साथ हुई इस घटना को 'इंस्टाग्राम' पर लाइव वीडियो के जरिये साझा किया था। इसमें जायरा (17) ने रोते हुए बताया कि विस्तारा की फ्लाइट में एक व्यक्ति बार-बार उन्हें अपने पैर से पीठ और गले पर छूने की कोशिश करता रहा, जबकि उस वक्त वह आधी नींद में थीं। जायरा ने सवाल किया, 'क्या किसी लड़की के साथ ऐसा होना चाहिए? यह भयावह था। क्या किसी लड़की की इस तरह सुरक्षा की जाती है।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक विषयों वाली फिल्में खटाई में