मुंबई: वर्ली इलाके में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर ब्लास्ट
मुंबई के वर्ली में शॉर्ट सर्किट होने से सिलेंडर ब्लास्ट हो इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के वर्ली इलाके में बुधवार सुबह एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग पास में रखे सिलेंडर तक पहुंच गयी जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना की खबर लगते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है।
मुंबई में लगातार हो रही है आगजनी की घटनायें
6 अक्टूबर 2018: मुंबई के अंधेरी इलाके में एकव्यावसायिक इमारत की पांचवी और छठी मंजिल पर आग लग गई थी।
11 सितंबर 2018: पूर्वी अंधेरी इलाके में मधु इंडस्ट्रियल एस्टेट बिल्डिंग में आग लग गयी थी। इस बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस थे। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।
4 सितंबर 2018: मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी।
22 अगस्त 2018: मुंबई के परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास क्रिस्टल टावर में आग लग गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में चार लोगों की मौत हो गई थी।
14 जून 2018: मुंबई के वर्ली में बो मोण्ड इमारत में आग लग गई थी। आग इमारत की 33वीं मंजिल पर लगी थी। इस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का भी घर है। 15 दमकल की गाडिय़ों को आग पर काबू पाने में चार घंटे का समय लगा था।