Move to Jagran APP

Maharashtra: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की शिकायत

Maharashtra अकोला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर बीआर घडगे ने 20 अप्रैल को डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। पिछले महीने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला होने के बाद परमबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 09:46 AM (IST)
Maharashtra: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की शिकायत
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की शिकायत। फाइल फोटो

मुंबई, प्रेट्र। Maharashtra: महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। साथ ही, सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस शिकायत की प्रति राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल को भी भेजी गई है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि अकोला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर बीआर घडगे ने 20 अप्रैल को डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। पिछले महीने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला होने के बाद परमबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। वर्तमान में परमबीर महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं। उन्हें अंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में सरकार की किरकिरी होने के बाद हटाया गया था।

loksabha election banner

इससे पहले मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीजीपी को भेजे गए 14 पेज के शिकायती पत्र में इंस्पेक्टर घडगे ने दावा किया है कि वर्ष 2015-18 के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए परमबीर कई स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पत्र में वरिष्ठ आइपीएस परमबीर के खिलाफ जमीनों के सौदे, सरकारी आवास व सुरक्षा कíमयों के दुरुपयोग समेत कई आरोप लगाए गए हैं। घडगे का कहना है कि जब परमबीर थाणे के पुलिस आयुक्त थे तब वह बाजार पेठ पुलिस थाने में तैनात थे। घडगे ने अपने पास परमबीर सारा कच्चा चिट्ठा होने का दावा किया है। इस मामले में टिप्पणी के लिए परमबीर उपलब्ध नहीं हो सके।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आदेश के मुताबिक सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है। परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया। डांगे के दावे के मुताबिक उनके निलंबन को रद करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था। हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इन्कार किया है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.