Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 15765 नए मामले
Mumbai Coronavirus News Update महाराष्ट्र में में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या अब क्रमशः 198523 और 584537 है। राज्य में रिकवरी दर 72.32 फीसद है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 15,765 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या 8,08,306 हो गई है। राज्य में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या अब क्रमशः 1,98,523 और 5,84,537 है। राज्य में रिकवरी दर 72.32 फीसद है। मरने वालों का आंकडा 24,903 पर है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 11,852 नए मामले सामने आये और 184 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 1,94,056 मरीज सक्रिय हैं और 5,73,559 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 24,583 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1,179 नए मामले सामने आये और 32 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,45,805 तक पहुंच चुकी हैं जिनमें से 1,17,268 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 7,655 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। 20,554 मरीज सक्रिय हैं जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 16,408 नए मामले सामने आये थे और 296 की मौत दर्ज की गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार तक 1,93,548 मरीज सक्रिय थे जबकि मौत का आंकड़ा 24,399 तक पहुंच चुका था। यहां रविवार तक कुल 5,62,401 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजे जा चुके थे।
वहीं राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना के 1,237 नए मामले सामने आये और 30 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में रविवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,44,626 तक पहुंच चुका था जिनमें से 20,325 मरीज सक्रिय बताये गये थे। 1,16,35 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके थे जबकि 7,623 संक्रमितों की मौत दर्ज हुई थी।
जबकि शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आये थे और 331 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7,47,995 तक पहुंच गयी थी, जिसमें से 1,80,718 मरीज सक्रिय थे और 5,43,170 मरीज संक्रमण के बाद स्वस्थ हो गये थे।