Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 19218 नए मामले और 378 मौतें
Coronavirus News Update. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 863062 है जिनमें 625773 रिकवर मामले 210978 सक्रिय मामले और 25964 मौतें शामिल हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 19218 नए मामले दर्ज किए गए और 378 मौतें हुईं हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8,63,062 है, जिनमें 6,25,773 रिकवर मामले, 2,10,978 सक्रिय मामले और 25,964 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी। महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 18,105 नए मरीज सामने आये और 391 संक्रमितों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8,43,844 तक पहुंच चुका है। राज्य में 6,12,484 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं, 2,05,428 मरीज सक्रिय हैं जबकि 25,586 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
पुणे में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,764 नए मरीज सामने आये। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,00,459 तक पहुंच चुकी है। जिले में अब तक 2,401 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 1,188 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 17,433 नए मामले सामने आये थे और 292 संक्रमितों की मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 5,98,496 मरीज स्वस्थ हो चुके थे, 2,01,703 मरीज सक्रिय थे जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 25,195 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी थी I मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1,622 नए मामले दर्ज किये गये थे। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1,48,569 तक पहुंच चुका था। 1,19,702 मरीज इस संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके थे। 20,813 मरीज सक्रिय थे जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 7,724 संक्रमितों की मौत हो चुकी थीI
वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 15,765 नए मामले सामने आये थे जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8,08,306 तक पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संख्या 1,98,523 थी जबकि 5,84,537 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके थे। राज्य में रिकवरी दर 72.32% थी। मंगलवार तक कुल 24,903 संकमितों की मौत दर्ज की गयी थी। वहीं मुंबई में मंगलवार को 1,142 नए मामले सामने आये थे जिसके बाद राजधानी में कुल संक्रमितों संख्या 1,46,947 तक पहुंच गयी थी। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार अब तक 1,18,864 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके थे, 20,065 मरीज सक्रिय थे जबकि 7,690 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हुई थी।