Coronavirus Maharashtra Update : महाराष्ट्र में 14 लाख 16 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 15,591 नए मरीज
Mumbai Coronavirus LIVE News Update महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 15591 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1416513 तक पहुंच चुकी है बीते 24 घंटों में यहां 424 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी है, बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 15,591 नए मरीज सामने आये और 424 संक्रमितों की मौत हो गयी। 13,294 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,16,513 तक पहुंच चुकी है और अब तक कुल 37,480 संक्रमितों की मौत दर्ज की जा चुकी है। 11,17,720 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेजा जा चुका है और 2,60,876 मरीज सक्रिय बताये गये हैं जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज हो रहा है।
मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2,440 नए मरीज सामने आये और 42 मौतें दर्ज की गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार राजधानी मुंबई में अब तक कुल 9,011 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है और 28,472 मरीज सक्रिय हैं जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में बीते वीरवार को 16,476 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी और 394 की मौत दर्ज की गयी थी। 16,104 मरीजों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,00,922 तक पहुंच गयी थी जिनमें से 37,056 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। कुल 11,04,426 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेजा गया था। 2,59,006 मरीज सक्रिय बताये गये थे जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज हो रहा है।
राजधानी मुंबई में कोरोना के 2,352 नए मामले सामने आये थे और 42 संक्रमितों की मौत दर्ज हुई थी। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 2,07,494 तक पहुंच गयी थी। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में वीरवार तक कुल 8,969 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत दर्ज की गयी थी और 1,70,678 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके थे। 27,435 मरीज सक्रीय थे जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज हो रहा है।