Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 15591 नए मामले और 424 मौतें
Mumbai Coronavirus News Update महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 1416513 हो गए जिनमें 37480 मौतें और 1117720 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 260876 पर हैं। मुंबई में 2440 नए मामले सामने आए और 42 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 28472 और मरने वालों की संख्या 9011 हो गई है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 15591 नए मामले सामने आए और 424 मौतें हुईं और 13294 डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,16,513 हो गए, जिनमें 37,480 मौतें और 11,17,720 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,60,876 पर हैं। मुंबई में 2,440 नए मामले सामने आए और 42 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 28,472 और मरने वालों की संख्या 9,011 हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 16,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है और 394 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है। 16,104 मरीजों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 14,00,922 तक पहुंच चुका है जिनमें से 37,056 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है। कुल 11,04,426 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। 2,59,006 मरीज सक्रिय बताये गये हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के 2,352 ताजा मामले सामने आये और 42 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। मुंबई में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,07,494 तक पहुंच चुकी है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में अब तक कुल 8,969 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है और 1,70,678 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 27,435 मरीज सक्रीय बताये गये हैं जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 18,317 नए मरीज सामने आये थे और 481 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। 19,163 संक्रमितों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13,84,446 बताया गया था जिसमें से 10,88,322 मरीज स्वस्थ बताये गये थे। 36,662 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी।