Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में 17.80 लाख कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में 5,753 नए मरीज
Coronavirus Maharashtra Updateमहाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 5753 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1780208 तक पहुंच चुका है। राज्य में अब तक 46623 मरीजों की इस महामारी के कारण जान जा चुकी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में 5,753 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17,80,208 तक पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे में यहां 50 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। 4,060 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 81,512 बतायी गयी है जबकि 16,51,064 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 46,623 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है ।
वहीं मुंबई में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,135 नए मरीज सामने आये और 19 की मौत दर्ज की गयी। 618 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने परअस्पताल से घर भेज दिया गया। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2,75,707 तक पहुंच चुका है और 2,52,127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में कुल 10,673 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 9,770 मरीज सक्रिय बताये गए हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 5,640 नए मरीज सामने आये थे जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,68,695 तक पहुंच गयी थी। कोरोना पॉजिटिव 155 लोगों की मौत दर्ज की गई थी और 6,945 मरीजों को स्वस्थ पाए जाने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया था। राज्य में शुक्रवार को कुल 78,272 मरीज सक्रिय बताये गए हैं जबकि इस महामारी के कारण कुल 46,511 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि कुल 16,42,916 लोग इस महामारी के बाद स्वस्थ हो चुके थे।
वहीं मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1031 नए मरीज सामने आये थे और 13 मौत दर्ज की गयी थी। 553 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से घर भेजा गया था। राजधानी मुंबई में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,73,480 तक पहुंच गया था और 2,50,456 मरीज स्वस्थ बताये गए थे। मुंबई में शुक्रवार तक इस महामारी के कारण कुल 10,637 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी जबकि 9,046 मरीज सक्रिय बताये गये थे।