Move to Jagran APP

Mumbai Weather Update: मुंबई में गुलाबी ठंड से खुशनुमा हुआ मौसम, 14.8 डिग्री तक गिरा पारा

Mumbai weather Update मुंबई में शुक्रवार सुबह इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जिससे लोगों को सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 11:05 AM (IST)
Mumbai Weather Update: मुंबई में गुलाबी ठंड से खुशनुमा हुआ मौसम, 14.8 डिग्री तक गिरा पारा
मुंबई में भी दिख रहा है उत्‍तर भारत की कड़कड़ाती ठंड का असर

मुंबई, पीटीआइ। उत्‍तर भारत की कड़कड़ाती ठंड का असर मुंबई में भी दिख रहा है। मुंबईवासियों को भी सुबह-सुबह गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के शांताक्रूज में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले बीते माह सर्दियों के इस मौसम में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया था। उत्‍तर दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण पारा नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

 गौरतलब है कि मुंबई में वीरवार की तरह बुधवार का दिन भी ठंडा रहा था, यहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को यहां न्‍यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि वीरवार को 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था।  

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में मुंबई के सांताक्रूज में 15.2 और कोलाबा में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जो सामान्‍य तापमान से 2 डिग्री कम दर्ज था। मौसम विभाग के उपनिदेशक के.एस. होसलिकर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में ठंड बढ़ रही है। आईएमडी ने बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया था। होसलिकर ने कहा कि देश के उत्‍तरी भाग में तापमान में गिरावट आने की वजह से महाराष्ट्र का मौसम भी प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवाओं की वजह से राज्‍य के इलाकों में ठंड महसूस की जा रही है। अगले कुछ दिन भी मौसम सर्द रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.