Maharashtra: मुंबई में तंजानिया के दो नागरिकों के पेट से 13.35 करोड़ की कोकीन बरामद
Maharashtra मुंबई में वीरवार को तंजानिया के दो नागरिकों के पेट से राजस्व खुफिया निदेशालय ने लगभग 13.35 करोड़ रुपये मूल्य की 2.225 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अहम खुलासे की उम्मीद है।
मुंबई, एएनआइ। राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई में वीरवार को तंजानिया के दो नागरिकों के पेट से लगभग 13.35 करोड़ रुपये मूल्य की 2.225 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ के दौरान अहम खुलासे की उम्मीद है। इन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले की इस तरह की कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इससे पहले सितंबर, 2019 में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस ने नाइजीरिया के नागरिक के पास से कोकीन बरामद की है। जब्त कोकीन का कुल वजन 40 ग्राम है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान उजोमा (39) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उजोमा वीजा के कागजात पेश नहीं कर सका है। इससे आशंका है कि आरोपित अवैध तौर पर यहां रह रहा था।
पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि मोहन गार्डन थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि उजोमा ड्रग्स का अवैध कारोबार करता है। वह कोकीन व हेरोइन की तस्करी करता है। शुक्रवार को वह 55 फीट रोड पर रात साढ़े दस बजे पहुंचेगा। इस संबध में सूचना के बाद पुलिस टीम ने 55 फीड रोड पर जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि उजोमा को पिछले वर्ष हरियाणा पुलिस के क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ महीने पहले ही वह जेल से बाहर निकला और नशे के काले कारोबार में जुट गया। पुलिस अब उजोमा के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। क्षेत्र में विदेशी नागरिकों के नशा तस्करी के मामले में लिप्त पाए जाने के बाद पुलिस ने उन नागरिकों की तलाश शुरू कर दी है, जो अवैध दस्तावेज के साथ रह रहे हैं। इस वर्ष 65 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। इसी तरह देश में कई जगहों पर पहले भी कई बार कई विदेशी नागरिकों को कोकीन के साथ दबोचा जा चुका है।