मुंबई में चर्च के शौचालय में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा
चर्च के प्रशासन की दलील है कि सुरक्षा उद्देश्यों और शौचालय आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
मुंबई, जेएनएन। मुंबई के सबसे पुराने गिरजाघरों में से एक सेंट माइकल चर्च के शौचालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गिरजाघर प्रशासन के इस कदम की महिला श्रद्धालु कड़ी आलोचना कर रही हैं। हालांकि उपनगर माहिम स्थित इस चर्च के प्रशासन की दलील है कि सुरक्षा उद्देश्यों और शौचालय आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
लेकिन सच तो यह है कि सीसीटीवी कैमरों के कारण महिलाऔं की निजता का हनन हो रहा है। कैमरा शौचालय केहाल में दरवाजे के पास अंदर की ओर लगा है। हालांकि अंदर के दोनों अलग-अलग शौचालयों में नहीं लगा है। सेंट माइकल चर्च में करीब-करीब अपनी पैदाइश के समय से आ रहीं 61 वर्षीय कारेन डिसूजा कहती हैं, 'आखिरकार यह एक महिलाओं का शौचालय है। यह महिलाओं की निजता पर हमला है। यह महिलाओं को असहज बनाता है। कुछ लोगों को तो शायद मालूम भी न हो कि अंदर कैमरा लगा है।'
यह भी पढ़ें: पड़ोसन को छम्मकछल्लो कहने पर जाना पड़ा जेल