Move to Jagran APP

Best Workers Strike: मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी

Best Workers Strike मुंबई में अपनी मांगों को लेकर बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है, हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:19 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:19 AM (IST)
Best Workers Strike: मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी
Best Workers Strike: मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी

मुंबई, एएनआइ। Best Workers Strike कर्मचारी उच्च वेतन, घाटे में चल रही बेस्ट का बजट बृहन्मुंबई महानगर पालिका में जोड़े जाने और नए भत्ते समझौते पर विचार-विमर्श सहित अनेक मांगों को लेकर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) बस कर्मचारियों द्वारा हड़ताल आज भी जारी है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि कुल 30500 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। बेस्ट कर्मचारियों की इस हड़ताल को औद्योगिक न्यायालय ने अवैध बताया है। बीएमसी प्रशासन ने साफ किया है कि हड़ताल करने वालों पर मेस्मा (महाराष्ट्र एसेंशियल सर्विसेज) के तहत कार्रवाई होगी।

दो हजार करोड़ के कर्ज में डूबी बेस्ट को बीएमसी ने अब बेस्ट को पैसे देने से इंकार कर दिया है। जिसकी वजह से बेस्ट कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ गया है। बेस्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव शशांक राव ने कहा कि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसीलिए यह हड़ताल हमने जारी रखने का फैसला किया है। हड़ताली कर्मचारी 2016 में खत्म हुए कांट्रेक्ट को बढ़ाने, प्राइवेट बसों को किराए पर लेने पर रोक और ग्रेच्युटी सहित वेतन संबंधित दूसरी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।    

हड़ताल की वजह से आम लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे करीब 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लोग ऑटो और प्राइवेट बसों का सहारा ले रहे हैं। ऑटो वाले मनमानी कर जनता को परेशान न करें इसके लिए मुंबई पुलिस खुद ऑटो रूकवाकर लोगों को बिठा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.