VIDEO: मुंबई में ऑटो ने मारी महिला को टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
auto rickshaw collides with women in Mumbai.मुंबई के खार इलाके में ऑटो रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत हो गई, घटना खार की 16 नंबर सड़क की है।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 12:04 PM (IST)
मुंबई, एजेंसी। मौत कब किसे अपने आगोश में ले ले कोई नही जानता कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के पॉश इलाके खार में यहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 रसे 1:00 बजे की है । मुंबई में एक महिला खार इलाके की 16 नंबर सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने महिला को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है ऑटो चालक का नाम मनोज यादव है और उसके पास ऑटो लाइसेंस भी नही था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें