अन्ना हजारे का अनशन तीसरे दिन भी जारी, बीपी और शुगर बढ़ा
लोकपाल एवं लोकायुक्त की नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:45 AM (IST)
अहमदनगर, प्रेट्र। लोकपाल एवं लोकायुक्त की नियुक्ति समेत अन्य मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। 81 वर्षीय अन्ना का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ गया है। डॉ. धनंजय पोटे ने बताया कि जब उन्होंने शुक्रवार सुबह अन्ना की जांच की, तो उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ा पाया गया। उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन शुरू किया था।
इस बीच, शिवसेना ने सवाल किया है कि लोकायुक्त के दायरे में अब मुख्यमंत्री को भी कर दिया गया है। लेकिन, सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त लोकायुक्त किस तरह अपने बॉस के खिलाफ जांच करेगा?
अन्ना किसानों से संबंधित स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें लागू करने तथा कुछ चुनाव सुधारों की भी मांग कर रहे हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में जुट रहे लोगों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें