Move to Jagran APP

Maharashtra: अनिल देशमुख बोले, कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं

Anil Deshmukh महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस की तुलना को लेकर कहा है कि कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 05:07 PM (IST)
Maharashtra: अनिल देशमुख बोले, कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं
Maharashtra: अनिल देशमुख बोले, कंगना रनौत को महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं

मुंबई, एएनआइ। Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा है कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आइपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत में गया है ... उसके बाद, (कंगना रनौत) मुंबई पुलिस से तुलना ... उसे महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।

loksabha election banner

राउत ने कहा कि उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरूरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?।

गौरतलब है कि कंगना ने राउत पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुंबई से उन्हें पीओके जैसी फीलिंग आ रही है। कंगना के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है, उनके मुताबिक उन्हें धमकियां मिल रही हैं। राउत ने कंगना को मुंबई ना आने के लिए कहा था, जिसके पलटवार में कंगना ने मुंबई को लेकर ये जवाब दिया। अब कंगना ने कहा कि वह नौ सितंबर को मुंबई जा रही हैं, किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोल ले। कंगना ने कहा कि मैंने देखा कि बहुत सारे लोग मुझे मुंबई वापस ना आने की धमकी दे रहे हैं। अब मैं नौ सितंबर को मुंबई सफर करने का सोच लिया है। मैं जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी तो टाइम पोस्ट कर दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.