Maharashtra Crisis: उद्धव के इस्तीफे के बाद क्या होगा भाजपा का अगला कदम, ऐसा रहा बुधवार रात से अब तक का घटनाक्रम
Maharashtra Political Crisis महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के घर कल से ही प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है। 11 बजे कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है।
नई दिल्ली, जागरण आनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के साथ विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इसके बाद से ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के घर पर भाजपा नेताओं और प्रशंसकों की भीड़ लगने लगी हैं। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
जानें कल रात से अब तक का घटनाक्रम -
- उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद आज सुबह 11 बजे फडणवीस के आवास पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसमें देवेंद्र फणनवीस को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।
- एक या दो दिन में फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
- वहीं महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने एकनाथ शिंदे गुट से भी अपील की है कि शिवसेना के बागी विधायक जो आज मुंबई पहुंचने वाले थे आज यहां न आये। हालांकि इन विधायकों की आज गोवा में ही रुकने की संभावना है।
- मुंबई रवाना होने से पहले शिवसेना के बागी विधायकों के साथ एक नाथ शिंद गोवा में बैठक को संबोधित करेंगे।
- महाराष्ट्र विधान सभा सचिव राजेंद्र भागवत ने सभी राज्य के विधायकों को सूचित किया है कि राज्यपाल का कहना है कि अब फ्लोर टेस्ट की आवश्यकता नहीं है। इसलिए विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा।
-देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र की कुर्सी पर बैठना लगभग तय माना जा रहा है।
कल रात का घटनाक्रम
-मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की, जो रात 9.30 बजे शुरू हुआ था
-उद्धव ठाकरे खुद राजभवन गए और उनके साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी थे।
-इस्तीफा सौंपते ही उन्होंने कुछ देर के लिए हाथ हिलाया. उन्होंने देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- वहीं राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा।
- अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ एक मंदिर गए।
- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले असंतुष्ट विधायक रात में गुवाहाटी से गोवा पहुंचे।