Mumbai: कांदिवली में बिल्डिंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
कांदिवली पश्चिम इलाके में एक महिला ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है ।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में बुधवार को एक 40 वर्षीय महिला ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही महिला को मृत घोषित कर दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह महिला अपनी मां के साथ रहती थी और हाल ही में उसकी नौकरी छूट गयी थी। पुलिस को शक है कि नौकरी जाने के कारण वह डिपे्रशन में थी और उसने ये खौंफनाक कदम उठा लिया। हालांकि इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मंत्रालय की छठीं मंजिल से कूदी महिला
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले भी मुंबई के उल्हास नगर की रहने वाली एक महिला ने मंत्रालय की छठी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास किया था। लेकिन मजबूत जाल लगे होने की वजह से महिला की जान बच गई। घटना के बाद महिला को मरीन ड्राइव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
आधुनिक हथियारों के साथ महाराष्ट्र पुलिस की दी जाएंगी खास सुविधायें: उद्धव ठाकरे
मिली जानकारी के अनुसार ये महिला उल्हास नगर की रहने वाली थी और मंत्रालय में किसी काम से आयी थी। 4 बजे के करीब इस महिला ने इमारत की छठीं मंजिल से छलांग लगा दी। जांच के दौरान पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। बता दें कि मंत्रालय में पहले भी कुछ लोग छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं जिसे देखते हुए यहां जाल लगा दिया गया था।
छेड़छाड़ के डर से टीवी अभिनेत्री ने लगायी ऑटो रिक्शा से छलांग, बुरी तरह घायल
Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार नहीं दिखेगी महाराष्ट्र की झांकी