Move to Jagran APP

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 56286 नए मामले और 376 मौतें

Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना के 56286 नए मामले सामने आए 36130 रिकवर हुए और 376 मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल मामले 3229547 हैं। सक्रिय मामले 521317 हैं। अब तक कुल 2649757 रिकवर हुए। कोरोना से प्रदेश में 57028 की जान जा चुकी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 07:52 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 08:57 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 56286 नए मामले और 376 मौतें
मुंबई में कोरोना के 8938 व नागपुर में 5514 नए मामले। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56286 नए मामले सामने आए, 36130 रिकवर हुए और 376 मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल मामले 32,29,547 हैं। सक्रिय मामले 5,21,317 हैं। अब तक कुल  26,49,757 रिकवर हुए। कोरोना से प्रदेश में 57,028 की जान जा चुकी है।

loksabha election banner

मुंबई में कोरोना के 8938 नए मामले और 23 मौतें

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8938 नए मामले सामने आए, 4503 रिकवर हुए और 23 मौतें हुई हैं। यहां कुल मामले 4,91,698 हैं।कुल 3,92,514 रिकवर हुए। कोरोना से तक 11,874 की मौत हुई है। सक्रिय मामले 86,279 हैं।

नागपुर में कोरोना के 5514 नए मामले और 73 मौतें

नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5514 नए मामले सामने आए, 3277 रिकवर हुए और 73 मौतें हुईं। यह जानकारी नागपुर के सिविल सर्जन ने दी। यहां कुल मामले 2,59,735 हैं। कुल 2,09,061 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 45,097 हैं। कोरोना से 5,577 की मौत हुई है। इधर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोनारोधी वैक्सीन का सिर्फ तीन दिन का स्टाक बचा है। इसके अलावा महाराष्ट्र को आक्सीजन सिलिंडर की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है।राजेश टोपे ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें नहीं हैं। अभी हमारे पास वैक्सीन की सिर्फ 14 लाख डोज हैं, जो मुश्किल से तीन दिन के लिए पर्याप्त होंगे। लोगों को वापस करना पड़ रहा है। यदि ऐसी स्थिति जारी रही, तो उन्हें पुन: टीकाकरण केंद्रों पर लाना मुश्किल हो जाएगा। टोपे का कहना है कि अब 20 से 40 वर्ष की उम्र वालों को भी टीका लगना जरूरी हो गया है। क्योंकि महाराष्ट्र में इसी आयुवर्ग के ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार ऐसा नहीं है कि केंद्र की ओर से महाराष्ट्र को टीका मिल नहीं रहा है। टीका मिल रहा है, लेकिन उसकी मात्रा कम और रफ्तार धीमी है। उनके अनुसार महाराष्ट्र को प्रति सप्ताह कम से कम 40 लाख डोज की आपूíत होनी चाहिए। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने मुंबई में वैक्सीन की कमी को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार मुंबई में कोविशील्ड की सिर्फ एक लाख खुराकें शेष हैं।महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच यहां अस्पतालों में बेड एवं आक्सीजन की भी बेहद कमी महसूस की जा रही है। राजेश टोपे के अनुसार महाराष्ट्र में प्रतिदिन सात टन आक्सीजन की खपत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से पड़ोसी राज्यों से आक्सीजन मंगवाने की इजाजत मांगी है। अगर आवश्यकता पड़ी तो हम औद्योगिक आक्सीजन का उत्पादन रोककर मेडिकल आक्सीजन का उत्पादन भी करवाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.