Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 18600 नए मामले, 15 दिनों के लिए और बढ़ा लॉकडाउन
Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 18600 नए मामले सामने आए 402 लोगों की मौत हुई और 22532 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामले 271801 हैं। कुल मामले 5731815 हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 94844 हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18600 नए मामले सामने आए, 402 लोगों की मौत हुई और 22532 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामले 2,71,801 हैं। कुल मामले 57,31,815 हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 94,844 हैं। कुल 53,62,370 रिकवर हुए हैं। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1066 नए मामले सामने आए, 22 लोगों की मौत हुई और 1327 लोग ठीक हुए। कुल मामले 7,05,575 हैं। सक्रिय मामले 27,322 हैं। इस बीच, रविवार रात को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है, अब 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन में छूट और प्रतिबंध जिलों में कोविड मामलों के आधार पर आगे तय किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने के मद्देनजर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, सभी आवश्यक वस्तुओ की दुकानें जिन्हें वर्तमान में सुबह सात-11 बजे तक खोलने की अनुमति है, वह सुबह सात बजे से अपरान्ह दो बजे तक अपनी दुकानें खोल सकेंगे। उद्धव ने कहा कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) के 3000 मामले सामने आए हैं।
इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 20295 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31964 लोग डिस्चार्ज हुए और 443 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 2,76,573 हैं। कुल मामले 57,13, 215 हैं। कुल 53,39,838 डिस्चार्ज हुए। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1048 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,359 लोग डिस्चार्ज हुए और 25 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 27,617 हैं। कुल 6,59,899 डिस्चार्ज हुए। कोरोना से कुल 14, 833 लोगों की मौत हुई है। इधर, महाराष्ट्र की भाजपा इकाई ने 'द फिफ्थ पिलर' नाम से एक डिजिटल अभियान शुरू किया है। इसका मकसद कोरोना वायरस महामारी और टाक्टे तूफान से प्रभावित लोगों को अपनी मुश्किलें बताने के लिए इंटरनेट मीडिया पर मंच उपलब्ध कराना है। अभियान के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हम महामारी और तूफान प्रभावित लोगों की सच्चाइयों को सामने लाना चाहते हैं। हमारा मकसद लोगों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना है।