Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 17066 नए मामले और 257 मौतें
Coronavirus महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1077374 हो गई जिनमें 755850 रिकवरी और 291256 सक्रिय मामले शामिल हैं।
मुंबई, एएनआइ। Coronavirus: महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 17066 नए मामले सामने आए, 15,789 डिस्चार्ज हुए और 257 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,77,374 हो गई, जिनमें 7,55,850 रिकवरी और 2,91,256 सक्रिय मामले शामिल हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। इस बीच, मुंबई में कोरोना के 2,256 नए मामले सामने आए और 31 मौतें दर्ज की गईं। मुंबई में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,71,949 हो गई, जिनमें 31,063 सक्रिय मामले, 1,32,349 रिकवरी और 8,178 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। इधर, महाराष्ट्र पुलिस के 311 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पिछले 24 घंटों में पांच संक्रमित कर्मियों की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमण की कुल संख्या 19,385 हो गई, जिसमें 3,670 सक्रिय मामले, 15,521 रिकवरी और 194 मौतें शामिल हैं।
इससे पहले रविवार को प्रदेश में कोरोना के 22,543 नए मामले सामने आए, 11,549 डिस्चार्ज हुए और 416 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,60,308 हो गई, जिसमें 7,40,061 रिकवरी और 2,90,344 सक्रिय मामले शामिल हैं। वहीं मुंबई में कोरोना के 2,085 नए मामले सामने आए और 41 मौतें दर्ज की गईं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,69,693 हो गई, जिसमें 30,271 सक्रिय मामले, 1,30,918 रिकवरी और 8,147 मौतें शामिल हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24886 नए मामले सामने आए 393 मौतें हुईं हैं।
राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 10,15,681 है, जिनमें 7,15,023 रिकवर, 2,71,566 सक्रिय मामले और 28,724 मौतें शामिल हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 23446 नए मामले सामने आए, 448 मौतें हुईं और 14,253 मरीज डिस्चार्ज किए गए। राज्य में कुल मामले बढ़कर 9,90,795 हो गए हैं। सक्रिय मामले 2,61,432 हैं। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23,816 नए मामले सामने आए और 325 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। 13,906 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।