Coronavirus: मुंबई पुलिस के 1,233 कर्मियों ने दी कोरोना को मात, ड्यूटी पर लौटे 334 जवान
मुंबई पुलिस के 1233 कर्मी जो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन सभी ने कोरोना को मात दे दी है और इनमें से 334 जवान वापस काम पर लौट आए हैं।
मुंबई, पीटीआई। मुंबई पुलिस के कुल 1,233 कर्मियों ने कोरोना वायरस (सीओवीआईडी -19) से संक्रमित है हालांकि उनमें से 334 फिर से अपनी ड्यूटी पर पहंच गए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। देशमुख ने कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस कर्मियों पर गर्व है।
देशमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस के कुल 1233 पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस (कोविद-19) को सफलतापूर्वक हरा दिया है। उनमें से 334 ड्यूटी पर लौट आए हैं। इन कोरोना वारीयर्स को बधाई। मुझे गर्व है @MumbaiPolice पर, जो अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
12 जून तक, मुंबई के 21 और बाकी महाराष्ट्र के 35 पुलिसकर्मी सीओवीआईडी -19 के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य सरकार के अनुसार, कुल 197 पुलिस अधिकारियों और 1,211 कर्मचारियों को राज्य भर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र ही है। महाराषअट्र में कोरोना वायरस के 101141 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, राज्य में अभी भी 49628 एक्टिव केस हैं। वहीं कुल मामलों में से अब तक 47796 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, कोरोना के कारण 3717 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा कर चुकी है। इस वक्त देश में कोरोना वायरस के 145779 एक्टिव केस है। सामने आए कुल मामलों में से 154329 संक्रमित लोग ठीक हो चुके है या फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, देश में 8884 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।