Move to Jagran APP

गांधी नहीं, गोडसे हैं मेरे आदर्श : साध्वी प्राची

फायर ब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार बताया। कहा कि गांधी की वजह से देश बंटा। वह कभी भी मेरे आदर्श नहीं हो सकते। नाथूराम गोडसे ही मेरे आदर्श हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2016 12:52 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 12:55 AM (IST)
गांधी नहीं, गोडसे हैं मेरे आदर्श : साध्वी प्राची

नईदुनिया, जबलपुर। फायर ब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार बताया। कहा कि गांधी की वजह से देश बंटा। वह कभी भी मेरे आदर्श नहीं हो सकते। नाथूराम गोडसे ही मेरे आदर्श हैं। जिनको मालूम नहीं है, वो उन्हें पूजते हैं। कुछ लोग पद पर बैठने के बाद मजबूरी में गांधी को आदर्श मान रहे हैं।

loksabha election banner

साध्वी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए गांधी जयंती को लेकर हुए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नाथूूराम गोडसे यदि गांधी को गोली नहीं मारते तो आज पूरे हिंदुस्तान का हिंदू मक्का मदीना में नमाज कर रहा होता। गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश का बंटवारा किया। पाकिस्तान को बंटवारे के वक्त 55 करोड़ रुपये दिए। ये राशि भारत के काम आती। यहां के हिंदू-मुस्लिमों के काम आती।

साध्वी प्राची ने कहा कि जिनको महात्मा गांधी के बारे में नहीं मालूम है, वो उन्हें आदर्श मानते हैं। जबकि कुछ तो मजबूरी में पद पर बैठने की वजह से उन्हें आदर्श मान रहे हैं। पाकिस्तान के समर्थन में खड़े चीन के खिलाफ भी साध्वी ने हिंदुस्तानियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.