Move to Jagran APP

माय सिटी माय प्राइडः सोशल आंत्रप्रेन्योर सुरक्षा से लेकर पौधों तक को दे रहे पहचान

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में भी सिटीजन फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐप पर हर वाहन और इसके चालक की जानकारी एकत्रित की गई है।

By Nandlal SharmaEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:00 AM (IST)
माय सिटी माय प्राइडः सोशल आंत्रप्रेन्योर सुरक्षा से लेकर पौधों तक को दे रहे पहचान

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत यूं तो कंपनियां कई तरह के काम करती रहती है, लेकिन शहर के युवा इंजीनियर और आईटी कंपनी के संचालक राकेश जैन वर्ष 2008 से समाज को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। इन्हें शहर का सोशल आंत्रप्रेन्योर कहा जाता है।

loksabha election banner

आईटी कंपनी संचालित करने के साथ शहर की जनता की सुरक्षा को बेहतर करने के साथ शिक्षा और शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए वे अभियान चला रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और शहरवासियों को आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए उन्होंने सिटीजन कॉप नामक ऐप्लिकेशन बनाई। अब इस ऐप का उपयोग करने वालों की संख्या 3 लाख 75 हजार से ज्यादा है।

परिवार के सदस्यों की लोकेशन तलाशने, चोरी हुए मोबाइल की शिकायत करने और आपातकाल में प्रशासन के अधिकारियों से सीधे संवाद ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। हाल ही में ग्रीन जेनी ऐप लांच किया गया है। इसके तहत शहर के 60 हजार पौधों की पहचान हमेशा के लिए क्यूआर कोड लगाकर तय कर दी गई है। ऐप के माध्यम से आगे भी पौधा लगाने वाले का नाम, पौधे का जन्मदिन और अन्य जानकारी ऐप की सहायता सुरक्षित कर सकते हैं।

सीएसआर के तहत राकेश जैन ने आहार नाम से ऐप शुरू किया है। इसके तहत शहर की जिन संस्थानों में खाने-पीने की सामग्री बचती है, उसे जरूरतमंद लोगों तक इसे पहुंचाया जा सकता है। सरकार के साथ भी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ऐप बना चुके हैं। इसे 70 हजार शिक्षक उपयोग कर रहे हैं।

एमपी जीएसटी ऐप भी राकेश जैन और उनकी टीम ने बनाया है। वे चलो पढ़ाएं, देश बढ़ाएं को लेकर भी प्रदेश में आत्महत्या रोकने के लिए अभियान चला चुके हैं। साथ ही साइबर क्राइम कम करने के लिए पुलिस के साथ काम कर चुके हैं। एमपी टूरिज्म को तकनीकी सपोर्ट देकर प्रदेश भर के टूरिज्म स्पॉट की जानकारी राकेश जैन की टीम द्वारा बनाए गए ऐप से दी जा रही है।

प्रदेश भर के शहरों में प्रदूषण की मॉनिटरिंग के लिए भी पोल्यूशन मीटर नाम से ऐप बनाकर गवर्नमेंट को दे चुके हैं। यातायात सुरक्षा के लिए भी सिटीजन फाउंडेशन काम कर रहा है। जैन फाउंडेशन के चेयरमैन है, उनका कहना है अगले सालों में भी वे सुरक्षा, स्वच्छ भारत, ग्रीन अर्थ, प्रदूषण जागरूकता, शिक्षा, यातायात सुरक्षा, साइबर क्राइम और अन्य सामाजिक कामों के लिए सीएसआर करते रहेंगे।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में भी सिटीजन फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐप पर हर वाहन और इसके चालक की जानकारी एकत्रित की गई है। आपातकाल में यात्री अगर पुलिस की मदद चाहता है तो सिटीजन कॉप ऐप पर एसओएस सर्विस का उपयोग करके आसपास के पुलिस थानों और अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर सकते हैं।

इस सर्विस के माध्यम से अपने आप अधिकारियों के मोबाइल पर आपात स्थिति में फंसे यात्री की लोकेशन पहुंच जाती है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहतर करने के लिए ऐप पर ऐसे फीचर दिए गए हैं, जिससे एक क्लिक पर पता किया जा सकता है कि परिवार का सदस्य किस समय कहां है। स्कूल और कॉलेज में भी जाकर फाउंडेशन साइबर क्राइम से बचने की अपील कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.