पति ने काउंसलर्स को सुनाया दुख़डा
मेरी पत्नी को गुटखा खाने की लत है, वह रात में कभी भी किसी भी समय नींद में प़डोसियों से गुटखा मांगकर खाती है। इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता है।
छिंदवा़डा [ ब्यूरो ]। ' मेरी पत्नी को गुटखा खाने की लत है, वह रात में कभी भी किसी भी समय नींद में प़डोसियों से गुटखा मांगकर खाती है। इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता है लेकिन पत्नी सुधरने का नाम तक नहीं लेती। पत्नी की गुटखा खाने की लत से परेशान युवक ने अपना दुख़डा परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स को सुनाया। परामर्श केन्द्र में पत्नी ने अपनी गलती मानी और वादा किया कि वह पति की खुशियों के खातिर उसने मायके में ही गुटखा खाना छा़ेड दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी अपने घर गए।
परामर्श केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हुए एक युवक ने आवेदन दिया कि उसकी शादी 22 जून को गुरैया में रहने वाली एक युवती से हुई। शादी के समय वह गुटखा खाती है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी। लेकिन शादी के कुछ माह बाद से ही वह गुटखा के चक्कर में यहां से वहां भटकती रहती है और गांव में जिससे चाहे उससे बात करती नजर आती है। इस कारण उसे पत्नी पर संदेह हुआ। यही नहीं रात में भी वह कई बार नींद में उठकर घर से बाहर निकल जाती है और प़डोसियों से गुटखा मांगती है। उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस बात को लेकर दोनों में बहसबाजी भी हुई। इसके बाद वह घर छा़ेडकर अपने मायके चली गई। जो अब आने को तैयार नहीं है।
परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स ने जब युवक की पत्नी से पूछताछ की तो उस महिला ने अपनी गलती मानते हुए उसने कहा कि पति की खुशियों के खातिर उसने मायके में ही गुटखा खाना छा़ेड दिया। वह पति के साथ रहना चाहती है। इस मामले में दोनों में सुलह करवाई गई। शनिवार को केन्द्र में सुनवाई के लिए रखे गए 5 मामलों में से 2 परिवार के बीच सुलह करवाई गई।