सौगातों को सीएम का इंतजार
ग्वालियर। नगर निगम शहर को सौगातें देने को आतुर है लेकिन मुख्यमंत्री का समय नहीं मिल पाने के कारण इनका शुभारंभ नहीं हो रहा है। इसी वजह से इन विकास कार्यो की गति कभी तेज तो कभी धीमी हो जाती है।
बताया जा रहा है कि संभवत: 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ग्वालियर आएंगे और इन सौगातों को शहरवासियों को सौपेंगे। ट्रांसफोर्मिग सिटी का स्लोगन देने वाली नगर निगम ने पिछले एक वर्ष में शहर में अनेक कार्य करवा रही है। इनमें से कई ऐसे कार्य हैं जो पूर्णता की ओर हैं लेकिन जनता को समर्पित नहीं हो रहे हैं।
निगम चाहती है कि शहर को दिखाने वाले इन कार्यो का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह करें। यही एकमात्र ऐसा कारण है जिसकी वजह से आधा दर्जन से अधिक विकास कार्यो की गति कभी तेज हो जाती है तो कभी धीमी। इनमें से स्व. माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण प्रमुख है। इसके अलावा फूलबाग क्षेत्र के विकसित हुए वोट क्लब, फिश एक्वेरियम, वॉकिंग ट्रेक का पायलेट प्रोजेक्ट और बाल भवन का चिल्ड्रन पार्क भी प्रमुख हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर